35 साल से कभी जिम जाना बंद नहीं किया, फिटनेस ही मेरा धर्म है: जॉन अब्राहम
अभिनेता जॉन अब्राहम ने फिटनेस को अपना धर्म बताते हुए कहा है कि वह पिछले 35-वर्षों से रोज़ जिम जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं है कि किसी फिल्म में सिक्स पैक्स के लिए मैं जिम जाता हूं। मुझे माइग्रेन की परेशानी है, दर्द होने पर मैं हल्के वेट्स उठाता हूं लेकिन ऐसा नहीं होता कि...मैं जिम न जाऊं।"