35,000 फीट की ऊंचाई पर विमान से दिखा पूर्ण सूर्य ग्रहण, सामने आया वीडियो
साउथवेस्ट एयरलाइंस ने 35,000 फीट की ऊंचाई पर विमान से बनाए गए पूर्ण सूर्य ग्रहण का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। एयरलाइन ने लिखा, "ऐसी फ्लाइट का अनुभव पूरी ज़िंदगी में एक बार होता है।" पूर्ण सूर्य ग्रहण के 'पाथ ऑफ टोटैलिटी' में अमेरिका के कुछ राज्य और कनाडा के कुछ हिस्से शामिल थे।