35-वर्षीय टीवी आर्टिस्ट अमरीन की कश्मीर में गोली मारकर हत्या करने वाले 2 आतंकी हुए ढेर
जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, 35-वर्षीय टीवी आर्टिस्ट अमरीन भट की गोली मारकर हत्या करने वाले लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। आई.जी.पी. कश्मीर विजय कुमार ने कहा, "टीवी आर्टिस्ट अमरीन भट की...जघन्य हत्या का मामला...24 घंटे में सुलझा लिया गया...कश्मीर घाटी में 3 दिनों में जैश-ए-मोहम्मद के 3...और लश्कर-ए-तैयबा के 7 आतंकी समेत...10 आतंकवादी मारे गए।"