36% तक बढ़ सकता है यह NBFC स्टॉक, DAM कैपिटल ने दिया ₹335 का टारगेट
नॉर्दर्न आर्क कैपिटल लिमिटेड के शेयर सोमवार को 9% तक उछले। यह उछाल ब्रोकरेज फर्म DAM कैपिटल की एक रिपोर्ट के बाद आया है जिसमें ब्रोकरेज ने कंपनी के शेयरों को Buy रेटिंग दी और इसके लिए ₹335 का टारगेट प्राइस तय किया जो शेयरों में शुक्रवार के बंद भाव से करीब 36% तक की तेज़ी दिखाता है।