36,000 फीट पर तेज़ी से घटा एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान का तेल, क्रू ने बंद किया इंजन

कोच्चि से अबू धाबी जा रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान को उड़ान के 50 मिनट बाद वापस लौटना पड़ा। 36,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे बोइंग 737 विमान के एक इंजन में क्रू को तेल के तेज़ी से घटने का पता चला। ऑयल प्रेशर डेंजर ज़ोन में पहुंचने पर उन्होंने एक इंजन को बंद कर दिया।

Load More