36 रन पर ऑल आउट होने पर शास्त्री ने कैरिओके नाइट रखी थी, गाए थे पुराने गाने: अश्विन

भारतीय टीम के ऑल-राउंडर रविचंद्रन अश्विन ने बताया है कि 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में भारत के 36 रन पर ऑल-आउट होने पर तत्कालीन हेड कोच रवि शास्त्री ने टीम डिनर रखा था। उन्होंने कहा, "रवि भाई ने कैरिओके नाइट का भी आयोजन किया था। उन्होंने खुद पुराने हिंदी गाने गाए और सभी ने उनका साथ दिया।"

Load More