36 वर्षीय कोहली ने विकेटों के बीच दौड़कर पूरे किए 4 रन, वायरल हुआ वीडियो
आईपीएल-2025 में आरसीबी के 36-वर्षीय बल्लेबाज़ विराट कोहली ने रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ विकेटों के बीच दौड़कर 4 रन पूरे किए जिसका वीडियो वायरल हो गया है। यह वाकया आरसीबी की पारी के तीसरे ओवर में हुआ। आरसीबी के देवदत्त पडिक्क्ल ने अर्शदीप सिंह की गेंद पर शॉट खेला था व कोहली नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े थे।