36 वर्षीय विवाहित पुजारी ने हैदराबाद में की 30 वर्षीय गर्लफ्रेंड की हत्या, मैनहोल में फेंका शव
हैदराबाद में एक 36-वर्षीय विवाहित पुजारी ने कथित तौर पर अपनी 30-वर्षीय गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता को नशे की गोलियां खिलाईं और फिर पत्थर से कुचलकर उसे मार डाला। आरोपी पुजारी ने उसके शव को एक मैनहोल में फेंक दिया। बकौल पुलिस, लड़की पुजारी पर शादी करने का दबाव डाल रही थी।