37% चढ़ सकता है इस कंपनी का शेयर, मोतीलाल ओसवाल ने दी 'BUY' रेटिंग
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के अनुसार, ग्रैविटा इंडिया के शेयरों में आने वाले समय में लगभग 37% तक की तेज़ी देखने को मिल सकती है। वहीं, ब्रोकरेज फर्म ने कंपनी के शेयरों पर 'खरीदें' रेटिंग बरकरार रखी है और इसके लिए ₹2,300 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। इसके शेयर बुधवार को ₹1,680.7 पर बंद हुए थे।