37% तक गिर सकता है सोने का भाव, वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की बड़ी चेतावनी
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में सोना $3,857/औंस का सपोर्ट लेवल तोड़ता है तो इसमें बड़ा करेक्शन आ सकता है। बकौल रिपोर्ट, ऐसी स्थिति में सोने का अगला बड़ा सपोर्ट लेवल $3,500/औंस होगा जो जनवरी 2026 के अपने ऑल-टाइम हाई से लगभग 37% की भारी गिरावट को दर्शाएगा। हालांकि, यह एक तकनीकी अनुमान है।