37/0 स्कोर के बावजूद 57 रन पर सिमटी ज़िम्बाब्वे, टी20I में बनाया अपना सबसे कम टोटल
ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम मंगलवार को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20I मैच में 12.4 ओवर में 57 रनों पर ऑल आउट हो गई। यह ज़िम्बाब्वे का अपने टी20I क्रिकेट इतिहास में अब तक का सबसे कम स्कोर है। मैच में एक समय ज़िम्बाब्वे का स्कोर 37/0 चल रहा था जिसके बाद सुफियान मुकीम ने एक-के-बाद-एक 5 विकेट लिए।