37 पर्वतीय दर्रों से होते हुए 4,977 किमी की यात्रा कर अरुणाचल से लेह पहुंचा 12 महिलाओं का दल
भारतीय सेना के पीआरओ के अनुसार, करीब 5-महीने पहले पद्म भूषण पर्वतारोही बछेंद्री पाल के नेतृत्व में अरुणाचल प्रदेश से चला 50+ उम्र की 12 महिलाओं का एक दल मंगलवार को लेह (लद्दाख) पहुंचा। बकौल सेना, करगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस अभियान में दल ने 37 पर्वतीय दर्रों को पार कर 4,977 किलोमीटर की यात्रा की।