37 साल बाद महाकुंभ में अपनी क्लासमेट से मिला पुलिसकर्मी, शेयर किया वीडियो
प्रयागराज (यूपी) में महाकुंभ मेले में तैनात पुलिसकर्मी संजीव कुमार सिंह की 37 साल बाद अपने कॉलेज की क्लासमेट से महाकुंभ में मुलाकात हुई जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "1988 के बाद पहली बार मेरी क्लासमेट रश्मि गुप्ता जी से कुंभ में मुलाकात हुई।" वीडियो में दोनों हंसकर बात करते दिख रहे हैं।