38 किमी सड़क का अकेले निर्माण करने वाले लद्दाख के ऐक्टिविस्ट पद्म श्री से हुए सम्मानित
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को लद्दाख के 60-वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता छुल्टिम छोंजोर को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। छोंजोर को कारगिल के जांस्कर क्षेत्र में रामजक को कारग्याक गांव से जोड़ने वाली 38 किलोमीटर की सड़क के अकेले निर्माण के लिए सम्मानित किया गया है। इस वर्ष कुल 119 पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए।