38 पोतों, परपोतों, परपोतियों व नातियों ने राजस्थान में मनाया महिला का 101वां जन्मदिन
पोकरण (राजस्थान) के एक गांव में रविवार को नत्थू देवी बिश्नोई नामक महिला का 101वां जन्मदिन मनाए जाने की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें उनके 10 पोते, 18 परपोते व परपोतियां और 10 नाती शामिल हुए। सभी ने अपने हाथों से उनके पैर धोए। महिला के 5 बेटों ने इस मौके पर पूरे गांव के लिए विशेष भोज आयोजित किया।