38 वर्षीय शख्स ने मुंबई में किया महिला डॉक्टर का रेप, ब्लैकमेल कर वसूले ₹3 लाख
मुंबई में महिला डॉक्टर का रेप और ब्लैकमेल करने के आरोप में 38-वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। डॉक्टर के अनुसार, परिचित आरोपी ने नशीले पदार्थ वाली वाइन पिलाकर उसका रेप किया था और फिर उसकी तस्वीरें व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे ₹3.33 लाख वसूले। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।