4,000 साल पुराने साइप्रस के मंदिर में पत्थर से जकड़ी हुई युवती के मिले अवशेष
साइप्रस में एक आर्कियोलॉजिकल साइट पर शोध के दौरान 4,000 साल पुराने मंदिर में पत्थर से जकड़ी एक युवती के अवशेष मिले हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि यह पत्थर (मोनोलिथ) पहले कमरे के बीच में रखा रहा होगा और बाद में ज़मीन पर गिर गया। उनका यह भी मानना है कि 'गर्भावस्था के कारण' युवती को मारा गया होगा।