नेलॉन्ग वैली में मिली अमरनाथ जैसी शिवलिंग की आकृति, वायरल हुआ वीडियो
उत्तराखंड में उत्तरकाशी की नेलॉन्ग वैली में पर्वतारोहण अभियान के दौरान एसडीआरएफ के एक दल को अमरनाथ जैसी बर्फ से बनी शिवलिंग की आकृति मिली है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत-चीन सीमा के पास करीब 4300 मीटर की ऊंचाई यह आकृति मिली है व उसके पास नंदी जैसी आकृति भी है।