4-4 लिफ्ट थीं, मजदूर को कंक्रीट ब्लॉक लेकर सीढ़ियों से 21वें फ्लोर तक जाना पड़ा; छिड़ी बहस

एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक मजदूर सिर पर भारी कंक्रीट के ब्लॉक रखकर 21वीं मंज़िल तक सीढ़ियां चढ़ता दिख रहा है। वीडियो बनाने वाले शख्स ने बताया कि इमारत में चार लिफ्ट चालू थीं। उसने कहा, "हमारे देश में गरीबों के लिए कोई जगह नहीं है।" वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने संवेदनहीनता पर गुस्सा जाहिर किया।

Load More