4.5 तीव्रता के भूकंप के झटके से ईरान के परमाणु परीक्षण की अटकलें हुईं तेज़

ईरान व इज़रायल में जारी संघर्ष के बीच शनिवार को सेमनान (ईरान) में 4.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र कथित तौर पर सतह से 10 किलोमीटर नीचे और ईरानी परमाणु ऊर्जा संयंत्र के करीब था। भूकंप के समय और परमाणु सुविधा से इसकी निकटता के चलते ईरान के परमाणु परीक्षण की अटकलें तेज़ हो गई हैं।

Load More