उद्योगपति अनिल अंबानी की रिलायंस पावर लिमिटेड को शेयरधारकों से तरजीही शेयर के ज़रिए ₹1,524.60 करोड़ जुटाने की मंज़ूरी मिलने के बाद कंपनी के शेयर आज (गुरुवार) 4.99% चढ़कर ₹42.47 पर पहुंच गए। मार्च 2020 में रिलायंस पावर के शेयरों की कीमत ₹1 थी और पिछले करीब 4.5 वर्षों में उसके शेयरों में 4,100% से अधिक की तेज़ी आई है।