4 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाह पहले दिन वैष्णो देवी मंदिर में पूजा करने के बाद राजौरी में जनसभा को संबोधित करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वह 5 अक्टूबर को उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हालातों की समीक्षा करेंगे।

Load More