4 अप्रैल को सूर्य के बेहद करीब से गुज़रेगा 400 मीटर व्यास वाला दुर्लभ धूमकेतु 'C/2026 A1'
रिपोर्ट्स के अनुसार, 4 अप्रैल 2026 को 400 मीटर व्यास वाला दुर्लभ धूमकेतु 'C/2026 A1' सूर्य के बेहद करीब से गुज़रेगा। विशेषज्ञों का अनुमान है कि 557 किलोमीटर प्रति सेकंड की अधिकतम गति से जा रहा यह धूमकेतु अगर सूर्य की भीषण गर्मी से नष्ट होने से बच गया तो आसमान में पूर्ण चंद्रमा जितना चमकीला दिखाई दे सकता है।