4 अलग-अलग फीफा विश्व कप में गोल दागने वाले अर्जेंटीना के पहले फुटबॉलर बने मेसी
लियोनेल मेसी 4 अलग-अलग फीफा विश्व कप में गोल दागने वाले अर्जेंटीना के पहले फुटबॉलर बन गए हैं। अर्जेंटीना के कप्तान मेसी ने फीफा विश्व कप-2022 में मंगलवार को सऊदी अरब के खिलाफ अर्जेंटीना का पहला गोल दागने के साथ ही यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने इससे पहले 2006, 2014 और 2018 के फीफा विश्व कप में गोल दागा था।