4 करोड़ पात्र लोगों ने कोविड-19 वैक्सीन की एक भी डोज़ नहीं लगवाई है: सरकार

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रविण पवार ने शुक्रवार को लोकसभा में बताया कि 18-जुलाई तक देश में लगभग 4 करोड़ पात्र लोगों ने कोविड-19 वैक्सीन की एक भी डोज़ नहीं लगवाई है। उन्होंने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि सरकारी कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों में कोविड-19 वैक्सीन की कुल 1,78,38,52,566 (97.34%) डोज़ निशुल्क लगाई गई हैं।

Load More