4 किडनी के साथ बच्ची के जन्म का बेहद दुर्लभ मामला ब्राज़ील में आया सामने
ब्राज़ील में 4 किडनी के साथ बच्ची के जन्म का बेहद दुर्लभ मामला सामने आया है और अब तक ऐसे 100 से भी कम मामले दर्ज हुए हैं। 13 महीने की हो चुकी बच्ची का प्री-मैच्योर जन्म हुआ था। पेशाब में परेशानी के चलते उसकी एक किडनी हटाई गई और उसकी तीनों किडनियां सामान्य तरीके से काम कर रही हैं।