4 गुना मुनाफे के बाद इस नवरत्न कंपनी ने किया डिविडेंड का एलान, 9% तक चढ़े शेयर
नवरत्न कंपनी एनएलसी इंडिया के शेयर मंगलवार को 9% उछलकर ₹257 पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह तेज उछाल चौथी तिमाही के जबरदस्त नतीजों के बाद आया है। मार्च तिमाही में एनएलसी इंडिया का मुनाफा चार गुना से ज़्यादा बढ़कर ₹482 करोड़ पहुंच गया है। वहीं, एनएलसी ने हर शेयर पर ₹1.50 का फाइनल डिविडेंड रिकमंड किया है।