4 तमंचे व 8 कारतूस लेकर सिगरेट पीते यूपी के लड़के की तस्वीर वायरल, पुलिस ने शुरू की तलाश

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) में अवैध तमंचे व कारतूस लेकर एक लड़के की सिगरेट पीते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में लड़के की गोद में 4 अवैध तमंचे और कारतूस का एक पट्टा रखा हुआ है जिसमें 8 कारतूस लगे हैं। पुलिस के मुताबिक, लड़के की तलाश कर उसे गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।

Load More