4 दिनों तक सड़क पर थी, अपनी ऑडी कार में सोई और ₹20 का खाना खाया था: ऐक्ट्रेस रश्मि देसाई
अभिनेत्री रश्मि देसाई ने एक इंटरव्यू में बताया है कि अभिनेता नंदीश संधू से तलाक के बाद वह आर्थिक समस्याओं से जूझ रही थीं। उन्होंने कहा, "एक घर खरीदा था...मुझपर ₹3.25-3.5 करोड़ का कर्ज़ था...मेरा शो अचानक बंद हो गया।" उन्होंने आगे कहा, "4 दिनों तक सड़क पर थी...अपनी ऑडी ए6 में सोई थी...₹20 में मिलने वाला खाना खाया था।"