4 दिन के जुड़वां बच्चों की गाज़ा में इज़रायली हमले में हुई मौत, जन्म प्रमाण पत्र लाने गए थे पिता
गाज़ा में इज़रायली हमले में 4 दिन के जुड़वां बच्चों, उनकी मां और नानी की मौत हो गई है। इस दौरान बच्चों के पिता मोहम्मद अबू अल-कुमसान एक स्थानीय कार्यालय से बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र लाने गए थे। दरअसल, कुमसान के परिवार ने गाज़ा में एक अपार्टमेंट में शरण ले रखी थी जिसपर इज़रायल ने हवाई हमला किया था।