4 दिन की ज़बरदस्त तेज़ी के बाद दिन के हाई से 6% टूटा RBL बैंक का शेयर, जानें कारण
RBL बैंक के शेयर 4 कारोबारी दिन में 10% तक की ज़बरदस्त रैली के बाद बुधवार को इंट्रा-डे हाई से करीब 6% टूट गए। दरअसल, बैंक ने उन रिपोर्ट्स को खारिज किया जिनमें दावा किया गया था कि दुबई का एमिरेट्स एनबीडी बैंक RBL में हिस्सेदारी खरीद सकता है। बैंक की इस सफाई के बाद शेयरों में गिरावट देखी गई।