4 दिन से बंद मकान से पड़ोसियों को आई बदबू, दरवाज़ा खुला तो सोफे पर मिला इंजीनियर का शव
गोरखपुर (यूपी) के सहारा इस्टेट में चार दिन से बंद पड़े मकान में 45-वर्षीय इंजीनियर का शव मिला है। बदबू से परेशान पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद मकान के अंदर एक कमरे में सोफे पर शव मिला। इंजीनियर एमएनसी की नौकरी जाने के बाद डिप्रेशन में था और मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।