4 दिसंबर को श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से ESA के प्रोबा-3 मिशन को लॉन्च करेगा इसरो
इसरो ने बताया है कि वह 4 दिसंबर 2024 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से यूरोपियन अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के प्रोबा-3 मिशन को लॉन्च करेगा। इसरो ने 'X' पर लिखा, "यह मिशन ईएसए के प्रोबा-3 उपग्रहों (550 किलोग्राम) को एक विशिष्ट उच्च अंडाकार कक्षा में स्थापित करेगा जो जटिल कक्षीय अभियानों की पीएसएलवी की विश्वसनीयता को मज़बूत करेगा।"