4 दिन में मेदांता अस्पताल ने ₹4 लाख ले लिए लेकिन मां को होश तक नहीं आया: यूपी के मंत्री राजभर
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने लखनऊ के मेदांता अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने 'एबीपी न्यूज़' से कहा, "मेदांता अस्पताल ने 4 दिन में ₹4 लाख ले लिए लेकिन मेरी बीमार मां को होश तक नहीं आया। केजीएमयू में भर्ती कराने के दूसरे दिन मां बोलने लगीं।" राजभर की मां का गुरुवार रात निधन हो गया।