4 नहीं 2 दिन पहले स्थगित किया गया मॉनसून सत्र, सांसदों ने किया था अनुरोध: प्रह्लाद जोशी
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि संसद का मॉनसून सत्र 4 नहीं बल्कि 2-दिन पहले स्थगित किया गया और यह निर्णय विपक्ष सहित अन्य सांसदों के अनुरोध पर लिया गया। उन्होंने कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। गौरतलब है, कांग्रेस ने कहा था कि मॉनसून सत्र को निर्धारित समय से 4-दिन पहले समाप्त किया गया।