4 पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों के यूट्यूब चैनल भारत में हुए बैन, एक को मिली छूट
भारत में पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी राशिद लतीफ व नोमान नियाज का 'कॉट बिहाइंड', पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी बासित अली का 'बासित अली शो', पूर्व तेज़ गेंदबाज़ तनवीर अहमद का 'तनवीर सेज़' और शोएब अख्तर का यूट्यूब चैनल बैन कर दिया गया है। हालांकि, पूर्व पाकिस्तानी लेग स्पिनर दानिश कनेरिया का यूट्यूब चैनल अब भी भारत में देखा जा सकता है।