4 पुलिसकर्मियों ने तमिलनाडु में कार में 17-वर्षीय लड़की का किया यौन उत्पीड़न
तिरुचिरापल्ली ज़िले (तमिलनाडु) के एक पर्यटक स्थल पर अपने बॉयफ्रेंड संग घूमने गई 17-वर्षीय लड़की का कार में यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 4 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। एफआईआर के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने लड़की को ज़बरदस्ती किस किया और घटना को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। वहीं, एक पुलिसकर्मी ने उसके बॉयफ्रेंड को थप्पड़ भी मारा।