4 बैंकों में अल्पांश हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है सरकार: रिपोर्ट
रॉयटर्स के अनुसार, सरकार 4 सरकारी बैंकों में अल्पांश हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है। वित्त मंत्रालय संभवतः सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज़ बैंक, यूको बैंक और पंजाब ऐंड सिंध बैंक में हिस्सेदारी घटाने की मंज़ूरी मांगेगा। सूचीबद्ध कंपनियों को 25% सार्वजनिक शेयरधारिता बनाए रखना अनिवार्य है लेकिन सरकारी स्वामित्व वाली फर्मों को अगस्त-2026 तक इससे छूट है।