4 बच्चों को खोने वाले पिता को गले लगाने वाले सिराथू CO के खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश जारी

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 4 बच्चों को खोकर फूट-फूटकर रो रहे बदहवास पिता को गले लगाकर ढांढस बंधाने वाले सिराथू सीओ सत्येंद्र तिवारी के खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश जारी हुआ है। वाराणसी की एक अदालत ने एससी/एसटी ऐक्ट के 2018 के मामले में गवाही के लिए बार-बार बुलाने पर भी पेश नहीं होने पर यह आदेश जारी किया है।

Load More