4 बच्चों की मौत के मामले में भारत के बाद अब तालिबान ने भी पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब
बलूचिस्तान में हुए आत्मघाती विस्फोट में 4 बच्चों की मौत के लिए पाकिस्तान द्वारा भारत और अफगानिस्तान को ज़िम्मेदार ठहराए जाने पर भारत के बाद अब अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। अफगानिस्तान ने कहा कि पाकिस्तान को विश्वसनीय सबूतों के अभाव में अफगानिस्तान को दोष देने से बचना चाहिए और ये आरोप निराधार हैं।