4 भारतीयों को रूस-यूक्रेन युद्ध में लड़ने के लिए किया गया मजबूर: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि धोखे से रूस की निजी सैन्य कंपनी वैगनर ग्रुप में शामिल किए जाने के बाद कम-से-कम 4 भारतीयों को रूस-यूक्रेन युद्ध में लड़ने के लिए मजबूर किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक एजेंट ने उच्च वेतन का वादा करने के बाद कर्नाटक के 3 और तेलंगाना के एक शख्स को रूस भेजा था।