4 भारतीयों समेत 22 लोगों को लेकर नेपाल में लापता हुआ विमान मिला, हालत अभी स्पष्ट नहीं
न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने नेपाल के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रमुख के हवाले से बताया है कि 4 भारतीय नागरिकों समेत 22 लोगों को ले जाते समय लापता हुआ विमान मुस्तांग के कोवांग में मिला है। उन्होंने कहा, "विमान की स्थिति का अभी पता नहीं चल पाया है।" गौरतलब है कि रविवार सुबह विमान का संपर्क टूट गया था।