4 मुर्दा बंधकों के बदले हमास को सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदी लौटाएगा इज़रायल
इज़रायल और हमास के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि दोनों समूहों के बीच 4 इज़रायली लोगों के शवों और सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदियों के आदान-प्रदान को लेकर समझौता हो गया। गौरतलब है कि इज़रायल ने हमास की शवों के बदले सैकड़ों कैदियों की रिहाई की मांग को 'क्रूर' बताकर शनिवार से 600 कैदियों की रिहाई को रोक रखा था।