4 मंज़िला इमारत ढहने से दिल्ली के पहाड़गंज में एक बच्चे की हुई मौत, परिवार के 3 सदस्य घायल
पहाड़गंज (दिल्ली) में गुरुवार शाम एक 4-मंज़िला इमारत ढहने से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि परिवार के 3 अन्य सदस्य घायल हो गए। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर भेजी गई थीं व मलबे से निकाले गए चारों लोगों को अस्पताल भेजा गया जहां एक बच्चे को मृत घोषित किया गया।