4 मंज़िला इमारत ढहने से नवी मुंबई में एक शख्स की हुई मौत, कई अन्य बचाए गए
नवी मुंबई (महाराष्ट्र) के कोपर खैराने इलाके में शनिवार रात को एक 4 मंज़िला इमारत ढह गई। एक अधिकारी ने बताया कि 32 लोग बिल्डिंग गिरने से पहले बाहर आ गए थे जबकि 8 अन्य लोगों के बाहर निकलते समय इमारत ढह गई जिन्हें बचा लिया गया है। अधिकारी के मुताबिक, एक शव मिला है जिसकी पहचान नहीं हुई है।