4 महीने में दो बार मार चुके हैं, तंग आ गया हूं: अपने निधन की खबरों पर फुटबॉल एजेंट रायोला
मशहूर इटैलियन फुटबॉल एजेंट मिनो रायोला ने गुरुवार को ट्वीट कर ऑनलाइन चल रहीं उनकी मौत की खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा, "जो लोग मेरा मौजूदा हेल्थ स्टेट्स जानना चाहते हैं उनसे मैं तंग आ चुका हूं। वे 4 महीने में मुझे दो बार मार चुके हैं। ऐसा लगता है कि उनमें मुर्दे को ज़िंदा करने की काबिलियत है।"