4 युवतियों ने एमपी में लड़की को सड़क पर गिराकर पीटा व पेट पर मारी लातें, शिकायत दर्ज

इंदौर (मध्य प्रदेश) में कथित तौर पर नशे की हालत में एक लड़की को सड़क पर गिराकर पीटती 4 लड़कियों का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी है। वीडियो में लड़कियां पीड़िता को बाल खींचकर थप्पड़ मारती, बेल्ट से पीटती और उसके पेट पर लातें मारती दिखीं। बकौल पुलिस, लड़कियों की तलाश चल रही है।

Load More