4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी
पश्चिम बंगाल, पंजाब, गुजरात और केरल की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि मतदान शाम 5-6 बजे तक जारी रहेगा और मतगणना 23 जून को होगी। गौरतलब है कि लुधियाना (पंजाब) में 'आप' विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी की मृत्यु के बाद सीट खाली हुई थी।