4 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए शीतलहर व भीषण शीतलहर की चेतावनी हुई जारी
आईएमडी के मुताबिक, 15 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में शीतलहर से भीषण शीतलहर चलने की स्थिति बनी रहने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में 15 जनवरी तक शीतलहर चलने का अनुमान है। वहीं, अगले 2 दिनों में मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2-3°C तक गिरने का अनुमान है।