4 लिफ्ट होने के बावजूद सिर पर 20 किलो ईंटें रख 21वीं मंज़िल तक सीढ़ियां चढ़ा मज़दूर, छिड़ी बहस
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि एक अपार्टमेंट में चार-चार लिफ्ट होने के बावजूद मजदूरों को इनके इस्तेमाल की अनुमति नहीं है। वीडियो में एक मजदूर सिर पर करीब 20 किलो ईंटें रखकर सीढ़ियों से 21वीं मंज़िल पर जाता दिखा। इस वीडियो को लेकर ऑनलाइन बहस छिड़ गई और इस व्यवहार को 'अमानवीय' बताया है।